संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पार्टी राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। आज दिन की शुरूआत में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि ED पिछले 15 महीनों से कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले की जांच कर रही है, लेकिन सबूत पेश करने में विफल रही है। उन्होंने BJP को चुनौती देते हुए यह बताने को कहा कि सिंह के आवास पर ED की छापेमारी में कितना पैसा बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि एजेंसी को आगे आना चाहिए और देश को इसके बारे में बताना चाहिए। सुश्री आतिशी ने कहा, कि अगर आपके (BJP) पास एक पैंसे का भी सबूत है तो वह देश के सामने पेश करें या फिर राजनीति छोड़ दें। BJP पर निशाना साधते हुए दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राज्यसभा सांसद सिंह पर ED की कार्रवाई केंद्र सरकार के मन में व्याप्त आगामी लोकसभा चुनाव में हार के डर को दर्शाती है। राय ने कहा, कि वे सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डालकर चुनाव जीतना चाहते हैं। इससे पहले बुधवार को ED ने दिल्ली आबकारी पुलिस मामले में आप नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने बताया कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में इडी ने 10 घंटे से अधिक समय तक सिंह से पूछताछ की थी। सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया के बाद संजय सिंह आप के तीसरे नेता हैं जिन्हें ED ने गिरफ्तार किया है। इस बीच, दिल्ली BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ राजघाट पहुंचे। दिल्ली BJP इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया, कि महात्मा गांधी कहा करते थे कि शराब व्यक्ति के शारीरिक और आध्यात्मिक पतन का कारण बनती है, लेकिन यहां दिल्ली में हमने देखा है कि शराब, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नैतिक पतन का कारण बना है।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More