Purvanchal
तिरंगा यात्रा निकाल बनाया रिकॉर्ड बर्डपुर से जिला मुख्यालय तक निकला 15 किलोमीटर लंबा तिरंगा यात्रा

विपिन श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर। नेताजी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शनिवार को बर्डपुर कस्बे से जिला मुख्यालय तक 15 किलोमीटर का तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। बर्डपुर कस्बे से देश के सबसे बड़े तिरंगा समिति की ओर से तिरंगा यात्रा निकली। इसमें गांव गांव के लोग सड़क पर निकल गए और भारत माता की जय के नारे लगाए।
इस दौरान जगह जगह पर स्कूली बच्चे खड़े रहे जो तिरंगे को पकड़ते हुए आगे बढ़ते निकले डीजे के धुन पर देशभक्ति गीत और भारत माता की जय के नारे लगे। सुबह 10:00 बजे शुरू हुई यात्रा शाम 5:00 बजे जिला मुख्यालय पहुंची। इसके बाद यात्रा का समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा में 10,000 से अधिक छात्र और आम जनता शामिल हुई।