लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

  • कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट

नया लुक ब्यूरो

रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। अब सरकार कोई भी नीतिगत फैसला नहीं ले पाएगी। हालांकि, चुनाव के तारीखों के घोषणा से पहले ही झारखंड में राजनीतिक गतिविधि बढ़ी हुई है। घोषणा से कुछ घंटे पहले चंपाई सोरेन कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 53 प्रस्तावों पर मुहर लगी। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने धुआंधार जनसभाएं कर सरकारी उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं गिनायी है।

झारखंड में ढाई करोड़ मतदाता

झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 53 लाख 86 हजार 152 है, जिसमें एक करोड़ 24 लाख 48 हजार 225 महिला और एक करोड़ 29 लाख 37 हजार पुरुष मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 469 है। झारखंड में पहली बार वोट देने वालों की संख्या 21 लाख 67 हजार 270 है, इनकी उम्र 18 साल से 22 साल के बीच है। 2019 के चुनाव में 14 में से 12 सीटें जीतने वाली एनडीए इस दावे और उत्साह के साथ सक्रिय है कि इसबार सभी 14 सीटों पर जीत होगी। वैसे इंडिया गठबंधन की तरफ से अभी तक सीट शेयरिंग और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन BJP ने 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर अपनी तैयारियों का आगाज कर दिया है।

2019 में चार फेज में झारखंड में हुए थे चुनाव

2019 में राज्य की 14 सीटों के लिए चार फेज में चुनाव कराए गए थे। राष्ट्रीय स्तर पर सात फेज में चुनाव हुआ था। इसकी शुरुआत 11 अप्रैल को 91 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव के साथ हुई थी। दूसरे फेज का चुनाव 18 अप्रैल को 95 लोकसभा सीट, तीसरे फेज का चुनाव 23 अप्रैल को 117 लोकसभा सीट, चौथे फेज का चुनाव 29 अप्रैल को 71 लोकसभा सीट, पांचवे फेज का चुनाव 6 मई को 51 सीट, छठे फेज का चुनाव 12 मई को 59 सीट और सांतवे फेज के लिए 19 मई को 59 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। मतों की गिनती 23 मई को हुई थी। 2019 में झारखंड में पहले फेज का चुनाव 29 अप्रैल को चतरा, लोहरदगा और पलामू सीट के लिए हुआ था। दूसरे फेज का चुनाव 6 मई को कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग सीट के लिए हुआ था। तीसरे फेज का चुनाव 12 मई को गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम के लिए हुआ था और चौथे फेज में राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग हुई थी। हालांकि तब झामुमो और कांग्रेस ने 14 सीटों पर चार फेज में चुनाव कराने पर आपत्ति जताते हुए ज्यादा से ज्यादा दो फेज में चुनाव कराने की मांग की थी। लेकिन नक्सल गतिविधियों का हवाला देते हुए आयोग ने इन पार्टियों के आग्रह को खारिज कर दिया था।

झारखंड में इन दिग्गजों को मिली थी शिकस्त

2019 के लोकसभा चुनाव में ताल ठोंकने वाले दिग्गज नेताओं में दुमका सीट से पूर्व CM और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरन, कोडरमा में पूर्व CM और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबूलाल मरांडी, रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, जमशेदपुर में वर्तमान CM चंपाई सोरेन, धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशी और नामी क्रिकेटर रहे कीर्ति झा आजाद, सिंहभूम से पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ और गोड्डा से पूर्व मंत्री प्रदीप यादव चुनाव हार गये थे। लेकिन इसबार का समीकरण बदल गया है। पिछली बार BJP प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ मैदान में बाबूलाल मरांडी उतरे थे जो इसबार उनके लिए वोट मांग रहे हैं। सात चरण में होगा चुनाव 2024, लोकसभा चुनाव को लेकर लागू हुई आचार संहिता। लोक सभा चुनाव के साथ साथ चार राज्य के विधानसभा के चुनाव भी कराए जाएंगे। ओड़िशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव।

चुनाव में 55 लाख EVM का होगा इस्तेमाल

1.82 करोड़ नए मतदाता

47.1 करोड़ महिला वोटर

49.7 करोड़ पुरुष मतदाता

21.5 करोड़ युवा करेंगें मतदान

देश में कुल 96 करोड़ 88 लाख मतदाता

85 वर्ष से ऊपर के मतदाता अपने घर से डाल सकेंगे वोट

10.5 लाख पॉलिंग स्टेशन

हर जिले में होगा एक कंट्रोल रूम

चुनाव का पर्व देश का गर्व

पहला चरण :     19 /04/2024

दूसरा चरण :     26 /04/2024/

तीसरा चरण :     07/05/2024/

चोथा चरण :      13/05/2024

पांचवा चरण :      20/05/2024

छटा चरण :       25/05/2024

सातवां चरण :   01/06/2024

चार जून को लोक सभा चुनाव के नतीजे की घोषणा।

झारखंड में लोकसभा सीट वोटिंग की तिथि

सिंहभूम :                 13.05.2024
खूंटी :                   13.05.2024
लोहरदगा :           13.05.2024
पलामू :                13.05.2024
चतरा :                20.05.2024
हजारीबाग :         20.05.2024
कोडरमा :            20.05.2024
रांची :                  25.05.2024
जमशेदपुर :         25.05.2024
धनबाद :              25.05.2024
गिरिडीह :            25.05.2024
गोड्डा :                01.06.2024
राजमहल :          01.06.2024
दुमका :              01.06.2024

homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत

मुम्बई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों […]

Read More
homeslider Religion

इन राशि के लोगों की किस्मत चमका रहे सितारे, इन राशि वालों को मद्धम लाभ

राजेन्द्र गुप्ता मेष (Aries)– वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बन जाएंगी। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो आपके हितचिंतक रहेंगे उनसे आपकी भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। कीर्ति बढ़ेगी। वृषभ (Taurus)– वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी […]

Read More
Harit Pradesh homeslider Politics Uttar Pradesh

एक तरफ ‘स्वार्थ का परिवार’ है तो दूसरी तरफ ‘मोदी का परिवार’: सीएम योगी

सीएम ने छत्रपाल सिंह गंगवार व आंवला प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के लिए जनसमर्थन की अपील की 2024 का चुनाव मोदी जी के प्रति भारत वासियों के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर बरेली, पीलीभीत और बदायूं में प्रबुद्ध सम्मेलन में बिछाई चुनावी बिसात तीनों लोकसभा में नये प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री की भव्य जनसभाएं […]

Read More