
खपटिहा कला/बांदा । ठंड लगने से किसान की मौत हो गई। पैलानी तहसील क्षेत्र के जसपुरा गांव के मजरा तरौडा में किसान पप्पू पुत्र मनीराम उम्र 34 साल बीती रात को अपने खेत मे पानी लगाने गया था लेकिन जब वह खेत मे गया तो उसको पता चला कि सरकारी नलकूप नंबर 65 का ट्रांसफार्मर का फ्यूज खराब है। काफी देर तक फ्यूज बनाने की कोशिश किया लेकिन वह सही नही हुआ। इसके बाद वह घर आने लाग तो रास्ते मे ठंड के कारण गिर गया।
और वही पर दम तोड़ दिया। सुबह लगभग 5 बजे गांव के राजा भैया प्रजापति शौच के लिए खेत जा रहा था तब उसकी नजर पड़ी तो उसने तुरंत ही घर वालो को सूचना दिया। घर व पड़ोसियों ने उसको घर लेकर आये तो देखा कि वह मर चुका था।परिजनों ने पुलिस व ग्राम प्रधान को सूचना दिया।सूचना मिलने पर जसपुरा थाना के उपनिरीक्षक रवेंद्र कुमार ने पहुँच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने बताया कि मृतक के नाम 2 विघा खेत थे उसी में वह पानी लगाने गया हुआ था।इसके अलावा वह गांव में मजदूरी का कार्य भी करता था।उसके पास गांव के साहूकारों का लगभग 60 हजार का कर्ज था।उसके 3 लड़के थे। माँ चंदकला व पत्नी भूरी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने घर मे कमाने वाला एक मात्र सदस्य था। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। अब उस घर में कमाने वाला कोई भी सदस्य नही रह गया है।
वीडियो की खबरों के लिए हमसे जुड़ें और देखते रहें नया लुक का वेब चैनल।
हम दिखाएंगे आपको ताजा तरीन खबरें और तह से तहकीकात करती वीडियो। साथ ही आप सभी दर्शकों से गुजारिश है कि हमसे जो कमी रह गई हो उसे भी हमारे व्हाट्सएप नम्बर 7379336337 व ईमेल nayalooknews@gmail.com पर अवश्य बताएं। हम आपकी सलाह को अपने वीडियो में शामिल करेंगे और बताएंगे आपके नाम के साथ… तो हमसे जुड़े और रोज देखते रहें #NayaLook