मुम्बई के कपूर के बाप बनेंगे मेरठ के कपूर, साथ देंगी डिम्पल

- रणबीर कपूर के पैरेंट का रोल निभाएंगे बोनी कपूर और डिम्पल कपाड़िया
- फिल्म निर्माता के रूप में बड़ा नाम कमा चुके हैं बोनी, अब करेंगे रोल
नया लुक डेस्क/एजेंसी
मुंबई। पहले कपूर खानदान के लाड़ले रणवीर कपूर के पिता का रोल निभाने दूसरे खानदान के बोनी जा रहे हैं। मशहूर फिल्मकार बोनी कपूर और पूर्व सुपर स्टार राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया सिल्वर स्क्रीन पर रणबीर कपूर के पैरंट्स का रोल निभाते नजर आयेंगे। रणबीर और श्रद्धा ने लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में बोनी रणबीर की पिता के रोल में नजर आएंगे। वहीं डिंपल रणबीर की मां की भूमिका निभाएंगी।
बताया जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर के पिता एक अमीर और आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं और राइटर चाहते थे कि बोनी कपूर जैसा व्यक्ति इस भूमिका को निभाए। बोनी कपूर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस प्रपोजल को इनकार कर दिया था। इस पर लव रजंन ने अर्जुन कपूर को उन्हें समझाने के लिए कहा। इसके बाद अर्जुन कपूर अपने पिता के पास गए और अंशुला, जाह्नवी और खुशी ने भी पिता को समझाने का प्रयास किया। आखिरकार बोनी कपूर ने मान गए।
कौन हैं बोनी कपूर
उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्में बोनी के पिता का नाम सुरिंदर कपूर है जो कि बालीवुड फिल्म निर्माता थे। बोनी के भाई अनिल कपूर और संजय कपूर अभिनेता-निर्माता हैं। बोनी की शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं-अर्जुन कपूर और अंशुला। अर्जुन ने अपना जबरदस्त डेब्यू साल 2012 की हिट फिल्म इश्कजादे से किया था जबकि अंशुला कोलंबिया यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद अभी गूगल के साथ काम कर रही हैं। दो जून 1996 को बोनी ने भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी की। इन दोनों की दो लड़कियां हैं-जानवी और खुशी।
बोनी ने अपना करियर लिजेंड शक्ति सामन्ता के अंडर काम करते हुए शुरू किया। निर्माता के तौर पर उनकी सबसे सफल फिल्म मिस्टर इंडिया रही जिसके निर्देशक शेखर कपूर थे। इस फिल्म में हीरो अनिल कपूर और हीरोईन श्रीदेवी थीं। यह फिल्म 1987 की दूसरी बड़ी हिट थी और भारत की क्लासिक फिल्मों में से एक रही। बोनी ने कई मशहूर फिल्में बनाई हैं। जिसमें, हम पांच, वो सात दिन, मिस्टर इंडिया, रात, रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, सिर्फ तुम, पुकार, हमारा दिल आपके पास है, कोई मेरे दिल से पूछे, कंपनी, शक्ति, खुशी, रन, क्युं हो गया ना, बेवफा, नो एंट्री, वांटेड, मिलेंगे मिलेंगे, तेवर आदि शमिल हैं।
टेनेट जैसी बड़ी फिल्म करके आई हैं डिम्पल
फिल्म ‘टेनेट’ भारत में सबसे आखिरी में रिलीज होगी, क्योंकि यहां महामारी की वजह से सिनेमाघर बंद थे। टेनेट क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित और निर्देशित है। जिसमें डिंपल के साथ जॉन डेविड वॉशिगटन, रॉबर्ट पेटिंसन, माइकल केन, हिमेश पटेल, एलिजाबेथ डेबिकी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘टेनेट’ अगस्त के महीने में सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम में रिलीज की गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे करके यह फिल्म लगभग पूरी दुनिया में रिलीज हो चुकी है।