प्रियंका ने खाली किया सरकारी बंगला, ‘ टोटी कांड’ से सर्तक प्रियंका ने अधिकारियों को दिखायी एक-एक चीज

- यूपी की सियासत में चर्चा में रहा था टोटी कांड, योगी सरकार के अफसरों ने जड़ा था टोटी गायब होने का आरोप
नया लुक ब्यूरो
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी बंगला खाली होने के बाद हुए ‘ टोटी कांड’ को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बेहद सर्तक नजर आयीं। बंगला खाली करने के बाद कीं टोटियों की तरह कोई और आरोप न जड़ दिया जाए इसको देखते हुए प्रियंका ने बंगला खाली करने से पहले प्रियंका ने अधिकारियों को बंगले की जांच करवाई और एक-एक चीज दिखाई। अमूनन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई नेता सरकारी आवास छोड़ते वक्त अधिकारियों से इसकी जांच कराता है पर सर्तक प्रियंका अपने खिलाफ किसी भी तरह का मुद्दा देना नहीं चाहती है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में लोधी एस्टेट स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया। बंगला खाली करने से पहले प्रियंका ने अधिकारियों को बंगले की जांच करवाई और एक-एक चीज दिखाई। अमूनन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई नेता सरकारी आवास छोड़ते वक्त अधिकारियों से इसकी जांच कराए। ऐसे में सियासी गलियारे में चर्चा है कि क्या प्रियंका ने इतनी सतर्कता समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के साथ हे हुए टोटी कांड को देखते हुए बरती।
बता दें कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी को बंगला खाली करना पड़ा है। गुरुवार को 35, लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली करते वक्त प्रियंका गांधी का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस विडियो में प्रियंका गांधी अधिकारियों से बंगला चेक करवा रही हैं। वह विडियो में कहती दिख रही हैं कि उन्होंने जो कुछ भी लगवाया था वो सब छोड़कर जा रही हैं। बाद में कोई गड़बड़ न हो, इसलिए देख लीजिए।
प्रियंका करीबियों का कहना है कि वह अभी कुछ दिन गुरुग्राम में रहेंगी और फिर मध्य दिल्ली इलाके के एक आवास में शिफ्ट हो जाएंगी। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका ने मध्य दिल्ली में अपने रहने के लिए जो आवास तय किया है, उसकी रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम चल रहा है।