मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी : प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 12 जून को जबलपुर से पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार सुश्री वाड्रा जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

पिछले महीने कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के साथ शीर्ष नेताओं- राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल और राज्य प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में एक बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया था। पार्टी ने मध्य प्रदेश में 230 में से 150 विधानसभा सीटें जीने का भरोसा जताया है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More