राष्ट्रीय क्वांटम मिशन को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राष्ट्रीय क्वांटम मिशन को मंजूरी दे दी है। जिसके लिए करीब 6000 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और डॉ. जितेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बैठक में इस आशय से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। उन्होंने कहा कि इसके लिए 6003 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मिशन की अवधारणा पर वर्ष 2019 से कार्य चल रहा था और अब सरकार ने इसे अमली जामा पहनाने का कार्य किया है। इस मिशन के तहत विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर विशेष जोर दिया जायेगा। डॉ. सिंह ने कहा कि अभी इस प्रौद्योगिकी पर दुनिया के केवल छह देशों में कार्य चल रहा है और वहां भी अनुसंधान तथा विकास के चरण में कार्य किया जा रहा है। इन देशों में भी इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

इस तरह से भारत भी इन देशों के क्लब में शामिल हो गया है और हमारे देश में भी इस पर अनुसंधान तथा विकास का कार्य होगा। कहने का मतलब है कि भारत इस क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल हो जायेगा। इससे सूचनाओं का तेजी से आदान प्रदान होगा। इससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आत्मनिर्भर भारत को भी बल मिलेगा। अभी क्वांटम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान करने वाले देशों में अमेरिका, कनाड़ा, चीन , फ्रांस और फिनलैंड आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत एक संचालन समिति का गठन किया जायेगा और इसकी अध्यक्षता कोई जाना माना वैज्ञानिक कर सकता है। इस मिशन में सरकार के पांच से छह मंत्रालय काम करेंगे। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More