हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव : BJP ने 62 प्रत्याशियों के नामों का किया एलान, देखें लिस्ट

अगले महीने 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात को कांग्रेस ने अपने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी आज सुबह अपने 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। ‌ राजधानी दिल्ली में मंगलवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।

इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में उम्मीदवारों के नामों की मुहर लगी। ‌सीएम जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस यहां से पहले ही चेतराम ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

जिसके बाद अब बीजेपी ने भी सीएम जयराम ठाकुर के नाम का औपचारिक एलान किया। बीजेपी ने 62 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। सीएम जयराम ठाकुर के अलावा बीजेपी ने अनिल शर्मा को मंडी से टिकट दिया है। वहीं कांगड़ा से पवन काजल को उम्मीदवार बनाया गया है । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। बता दें कि हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं। 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं। 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा 44, तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट पर सीपीआई एम और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।

National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More
National

जानें, नौ अप्रैल से शुरू हो रहे सनातन नववर्ष में कैसा रहेगा भारत का भविष्य

नव संवत्सर 2081- भारत में बड़ी उथल-पुथल की आशंका भाजपा की अपेक्षा देश में तेजी से बढ़ सकता है कांग्रेस का असर भविष्य में बड़ी उलझन की ओर इशाराः एक बड़े नेता को छोड़ना पड़ सकता है बड़ा पद नए संवत्सर में भारत में नया रोग या कोई नई महामारी के आने की आशंका है। […]

Read More