भतीजे ने मारी बाजी

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


होनहार शिष्य पर गुरु को गर्व होता है। लेकिन कई कई बार शिष्य सीखे हुए दांव से गुरु को ही पछाड़ देता है। अजित पवार ने ऐसा ही दांव चला। वह शारद पावर के भतीजे ही नहीं सर्वाधिक होनहार शिष्य भी रहे हैं। पिछली बार अजित गच्चा खा गए थे। इस बार पूरी तैयारी से दांव चला। आज के शक्ति परीक्षण में चाचा से हिसाब चुकता कर दिया। यह शरद पवार का चालीस साल पुराना दांव था। उन्होंने यह नहीं सोचा होगा कि एक दिन उनका भतीजा उन्हीं पर यह दांव आजमा देगा। भतीजा भी क्या करता। चाचा ने अपनी पुत्री को उत्तराधिकारी बना दिया था। जबकि शरद की पाठशाला के वह सबसे होनहार शिष्य थे। बाल ठाकरे ने भी यही गलती की थी। पुत्र के मुकाबले उनका भतीजा ज्यादा तेज था। लेकिन उत्तराधिकारी अपने पुत्री को बना दिया। उद्धव ठाकरे और शारद पवार ने मिलकर महा आघाड़ी सरकार बनाई थी। इन दोनों को एक जैसी क़ीमत चुकानी पड़ रही है।

शिवसेना एक नाथ शिंदे की हो गई। NCP भी शायद अब अजित पवार के हिस्से में आयेगी। तिरपन में से पैंतीस विधायक अजित पवार की बैठक में शामिल हुए। आठ में से पांच एमएलसी भी इस बैठक में पहुंचे। अजित पवार गुट ने बयालीस से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है। शरद पवार ने भी वाई बी चह्वाण सेंटर में बैंठक की। बताया जाता है कि शरद पवार की इस बैठक में करीब चौदह विधायक और दो एमएलसी पहुंचे। अजित ने कहा कि NCP के सभी विधायक हमारे साथ हैं। आज कुछ विधायक मेरी बैठक में नहीं पहुंच पाए। कुछ को हमने वाई बी चह्वाण सेंटर में शरद पवार की बैठक में भेज दिया है, लेकिन सारे विधायक हमारे संपर्क में हैं।

दल-बदल कानून से बचने के लिए छत्तीस विधायकों का समर्थन चाहिए। प्रतीत होता है कि अजित यह आंकड़ा पार कर लेंगे। अजित पवार ने NCP पर अपना दावा ठोक दिया है। उन्होंने पार्टी के चुनाव चिह्न पर भी अपना दावा किया है। अजित ने  कहा कि बीजेपी में नेता पचहत्तर साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं। शारद पवार को भी विश्राम करना चाहिए। अजित ने यह भी कहा कि शरद पवार हमारे देवता हैं हम उनका आशीर्वाद चाहते हैं। 1978 में शरद पवार ने अपने गुरु के इशारे पर कांग्रेस यू से खुद को अलग कर लिया और जनता पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई। शरद पवार राज्‍य के सबसे युवा मुख्‍यमंत्री बने। बाद में यशवंत राव पाटिल भी शरद पवार की पार्टी में शामिल हो गए।

Raj Dharm UP

छावनी में तब्दील मुख्तार का इलाका

कानून-व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते साल यानी रमज़ान महीने में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को डर सताने लगा था कि कहीं वह भी किसी खूंखार का शिकार न बन जाए। वह खौफ के चलते […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यहीं है वो जेलर अवस्थी, जिन्होंने उजाड़ दी थी मुख्तार की गृहस्थी

लखनऊ के जाबांज जेलर के सामने फेल हो गई थी अंसारी की हेकड़ी आशीष दुबे लखनऊ। पूर्वांचल के सबसे बड़े माफिया का इंतकाल हो गया। वो रमजान के पाक महीने में रोजे रखा था, लेकिन काल के गाल से वो बच न सका। मुख्तार अंसारी के साथ ही उत्तर प्रदेश खासकर पूर्वांचल से जरायम का […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एक था मुख्तारः रोजा रखने के दौरान हुआ इंतकाल, माफिया की मौत से हड़कम्प

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत पूर्वांचल के कई जिलों में धारा-144 लागू, प्रशासन सतर्क देवेंद्र मिश्र/बांदा। पूर्वांचल में एक लहीम-शहीम पर्सनैलिटी का नेता था, उसका नाम था मुख्तार। यानी मुख्तार अंसारी। मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ में मुख्तार अंसारी का सिक्का चलता था। पूर्वांचल के जिलों में उसकी तूती बोलती थी। […]

Read More