सरकारी योजनाओं से शहरों की बदल रही है तस्वीर: पुरी

नई दिल्ली। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने कहा है कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से शहरों के विकास के लिए अनेक ऐसे कार्य हुए हैं। जिससे शहरी क्षेत्र की तस्वीर बदलने लगी है। पुरी ने जनागृह संस्था की ओर से यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी योजना, मेट्रो ट्रेन और रेहड़ी-पटरी वाले के लिए स्वनिधि आदि योजनायें सफलतापूर्वक क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे शहरी क्षेत्रों की तस्वीर बदलती हुई दिख रही है।

पुरी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के परिणाम बहुत बेहतर रहे हैं और कुछ ही दिनों में कचरा निपटान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली जायेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का क्रियान्वयन भी बहुत बेहतर रहा है। इस योजना से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन क्षेत्र में बेहतर प्रगति करने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है। चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा लंबी मेट्रो लाइन निर्मित की जा चुकी हैं।

इस क्षेत्र में भारत अमेरिका से भी आगे है। मार्च 2023 तक देश में 859 किलोमीटर मेट्रो लाइन बिछायी जा चुकी है और करीब 900 किलोमीटर मेट्रो लाइन पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों के लिए स्वनिधि योजना के तहत 50 लाख से अधिक लोगों को ऋण उपलब्ध कराया गया है। इसके परिणाम बहुत अच्छे रहे हैं। इस योजना के तहत ऋण लेने वाले किश्तों की अदायगी नियमित रूप से कर रहे हैं, जिससे इस योजना में एनपीए बहुत कम रहा है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More