लखनऊ में गुरुवार को होगा सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार

लखनऊ। देश के दिग्गज उद्योग समूह ‘सहारा इंडिया परिवार’ के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में किया जायेगा। रॉय का मंगलवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में हृदय गति रूकने से निधन हो गया था। संस्थान के सूत्रों के मुताबिक रॉय का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर मुबंई से यहां लाया जायेगा। सहारा शहर में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिये रखा जायेगा। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को गोमतीनगर स्थित बैकुंठ धाम में किया जायेगा।

गौरतलब है कि सहारा समूह के संस्थापक रॉय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह रक्तचाप और हाइपरटेंशन के अलावा कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। 12 नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हे मुबंई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (KDAH) में भर्ती कराया गया था।

बिहार के अररिया जिले में 10 जून 1948 को जन्मे रॉय ने सहारा समूह की शुरुआत 1978 में गोरखपुर से की थी। माइक्रो फाइनेंस के क्षेत्र में करीब चार दशकों तक उनकी धाक रही। इस दौरान सहारा समूह का कारोबार देश विदेश में फैला। रियल एस्टेट, फाइनेंस, मीडिया, एंटरटेनमेंट, हेल्थ केयर, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तक में सहारा समूह की चमक फैली। (वार्ता)

Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

एक था मुख्तारः कौन था अंसारी और कहां से प्रचलन में आया ‘माफिया’ शब्द

‘बुलेट, बम और बैंक बैलेंस के विरोधी ‘बाबा’ के आने के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा था मुख्तार विनय प्रताप सिंह लखनऊ। उत्तर प्रदेश से जरायम का एक और अध्याय बंद हो गया। पूर्वांचल का सबसे कुख्यात माफिया को बुंदेलखंड के बांदा जेल में हार्ट अटैक आया और उसका इंतकाल हो गया। इसकी खबर मिलते […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत से हड़कंप

हार्ट अटेक से मौत होने की वजह आई सामने ए अहमद सौदागर लखनऊ। कई दिनों से बीमार चल रहे बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया गया था और […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एक था मुख्तारः रोजा रखने के दौरान हुआ इंतकाल, माफिया की मौत से हड़कम्प

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत पूर्वांचल के कई जिलों में धारा-144 लागू, प्रशासन सतर्क देवेंद्र मिश्र/बांदा। पूर्वांचल में एक लहीम-शहीम पर्सनैलिटी का नेता था, उसका नाम था मुख्तार। यानी मुख्तार अंसारी। मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ में मुख्तार अंसारी का सिक्का चलता था। पूर्वांचल के जिलों में उसकी तूती बोलती थी। […]

Read More