राजस्थान में ED की छापामारी के विरुद्ध युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के परिसरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापामारी को तानाशाही करार देते हुए गुरुवार को यहां केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां संगठन मुख्यालय पांच रायसीना रोड पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करने लगे लेकिन भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने सड़क पर बैठकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी और कहा कि चुनावी लाभ के लिए मोदी सरकार छापेमारी करवा रही है।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि जिस राज्य में चुनाव होता है वहां केंद्र सरकार की ED, आईटी और CBI जैसी एजेंसियां सक्रिय हो जाती है। राजस्थान में भी अपनी निश्चित हार को देखते हुए भाजपा ने ED के माध्यम से अपना आख़िरी दाँव चलना शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा, कि   मोदी सरकार की तानाशाही लोकतंत्र के लिए घातक है और उनका संघठन इसी तरह से सरकारी एजेंसियों के दुरपयोग के ख़िलाफ़ लड़ता रहेगा और जनता भाजपा को इसका क़रारा जवाब देगी।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,कि  राजस्थान, छत्तीसगढ़ में चुनाव है इसलिए भाजपा को ED, आइटी और CBI के इस्तेमाल की फिर याद आ गयी है। लेकिन भाजपा सरकार को समझना चाहिए कि इस बार भी नतीजे वही रहेंगे जो हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में रहे। राजस्थान के लोग सब देख रहे हैं। वे दिल्ली के आगे ना कभी झुके हैं और ना झुकेंगे। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More